Buxar News: साढ़े छह घंटे गोलंबर फीडर की बिजली रहेगी बाधित
बक्सर, सितम्बर 7 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- बक्सर। शहर के सिंडिकेट से कृष्णा सिनेमा तक के इलाके के बिजली उपभोक्तओं को आज यानी मंगलवार के दिन साढ़े छह घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी। जेई रौशन कुमार ने बताया कि गोलंबर फीडर के तहत उक्त इलाके में 11 केवी कवर कंडक्टर में तार को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर सुबह 10 बजे से शाम 04.30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व तैयारियों को लेकर यह कार्य कराईजा रही है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरुरी कार्य पूरा करने और कार्य के दौरान विभागीय कर्मियों को सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आज सुबह नौ से 11 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.