Buxar News: सर्प दंश से हुआ युवक की मौत
बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: नावानगर। बासुदेवा थाना के भटौली गांव में विगत रात एक युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। मृतक गांव के हीं सोमरू कुशवाहा का पुत्र भोला कुशवाहा ( 30 वर्ष ) बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक खाना बनाने के लिए उपले ( गोईठा ) के ढेर में से उपला निकाल रहा था। तभी ढेर के अंदर छिपे विषैले सर्प ने उसे डस लिया। शरीर में जहर फैलने के कारण युवक की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। माता - पिता व पत्नी का रो - रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है, कि मृतक की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। उसे अभी कोई संतान नहीं है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.