बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: धनसोई। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्फा पंचायत के हाजीपुर गांव में सोमवार की सुबह सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त सूचना के आनुसार हाजीपुर गांव निवासी संजय सिंह की 40 वर्षीय पत्नी इंद्रावती देवी रात में घर में सो रही थी। तभी, एक जहरीले सांप ने डंस लिया। झाड़-फूंक के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे प्रताप सागर अस्पमाल ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...