बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: डुमरांव। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अटांव पंचायत के सरपंच पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सरपंच पति उमेश सिंह यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी) यह भी पढ़ें- Chapra News: आरोपित युवक गिरफ्तार, बॉन्ड पत्र पर छोड़ा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...