बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: फोटो ब्रह्मपुर (बक्सर)। रघुनाथपुर पंचायत में सरकारी नाले पर अतिक्रमण और वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बारिश के बीच नाला अवरुद्ध रहने से रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, गांव की कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपनी सहित कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सरकारी नाले की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि केनरा बैंक, रघुनाथपुर बाजार से होकर गुजरने वाला सरकारी नाला पूरे गांव के वर्षा जल निकासी का मुख्य माध्यम है। यह नाला आगे छेरा नदी में मिलता है और बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न वार्डों तथा आसपास के कृषि क्षेत्रों की जलनिकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है...