बक्सर, सितम्बर 5 -- Buxar News: सामाजिक सरोकारों के साथ धार्मिक कार्यों में भी रहते थे सक्रिय: डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी समाजसेवी ओम प्रकाश चौरसिया उर्फ तूफानी जी का शुक्रवार की सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित उनके आवास पर पहुंचने लगे। हर कोई उनके सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर भावुक नजर आया।

उनकी पहचानवे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। ग्रामीणों के अनुसार, उनका स्वभाव बेहद सरल था। वे लोगों से आत्मीयता के साथ मिलते थे और जरूरत के समय उनकी मदद करना अपना सामाजिक दायित्व समझते थे। इसी कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्होंने...