Buxar News: समकालीन अभियान में लूटकांड के आरोपित सहित 16 वारंटी गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 1 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए चौसा। जिले के पुलिस कप्तान शुभम आर्य के निर्देश पर शुक्रवार की रात में मुफस्सिल पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाया गया। थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने कोर्ट के 16 वारंटियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। बताया जाता है कि इन 16 वारंटियों में पुलिस ने बाइक लूटकांड के एक आरोपी मनमोहन चौहान को भी गिरफ्तार किया है। उसे महदह गांव से गिरफ्तार किया गया है। उस पर वर्ष 2023 में डीएवी स्कूल के पास बाइक लूट में शामिल होने का आरोप है। वहीं अन्य 15 वारंटियों को चौसा, नदांव और बनारपुर सहित अन्य गांवों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.