Buxar News: सदर प्रखंड क्षेत्र में पहले से बेहतर होगी सफाई व्यवस्था
बक्सर, जुलाई 29 -- Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में बुधवार को विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता से संबंधित एजेंडों को लेकर अहम बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ साधुशरण पाण्डेय ने किया। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंद्रह पंचायतों में साफ-सफाई व स्वच्छता को पहले से बेहतर व दुरुस्त करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें डोर टू डोर कचरा उठाव, गली व सड़कों की नियमित साफ-सफाई, डब्ल्यूपीयू कार्यक्षमता, प्लास्टिक अपशिष्ट और अन्य अपशिष्ट प्रबंधन समेत कचरा उठाव उपकरण जैसे की रिक्शा व कूड़ेदान की संख्या बढ़ाने और खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत कराने पर चर्चा हुई।
स्वच्छता उपकरणों का रखरखाव साथ ही ऐसे उपकरणों के रखरखाव, कार्य, प्रबंधन और देखभाल पर जोर दिया गया। बीडीओ ने घरेलू कवरेज, उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.