बक्सर, जुलाई 1 -- Buxar News: बक्सर। राज्य सरकार सदर अस्पताल में आईसीयू खोलने के प्रतिबद्ध है। जुलाई माह में इस व्यवस्था को हर हाल में शुरू करने के पूरे मूड में है। इसी के तहत हर विभाग में डॉक्टरों की पोस्टिंग की जा रही है। ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में पांच डॉक्टरों की पोस्टिंग की गई है। एनेस्थीसिया के डॉक्टर की मांग लंबे समय से चल रही थी। जिस कारण सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं शुरू हो पा रही थी। इस बात का निराकरण करते हुए शाहपुर (आरा) से डॉ. संतोष कुमार का तबादला सदर अस्पताल के लिए किया गया है। वहीं स्त्री रोग विशेष में सीएचसी राजपुर से रश्मि रानी व ब्रह्मपुर से प्रियंका कुमारी का तबादल सदर अस्पताल के लिए हुआ है। लगभग पांच साल से आई स्पेशलिस्ट सदर अस्पताल में पोस्टिंग नहीं थी। जिस कारण मरीजों को परेशानी का सा...