Buxar News: सड़क हादसे में मृतक युवती की हुई पहचान
बक्सर, अगस्त 14 -- Buxar News: बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलंबर में समीप सड़क हादसे में मृत युवती की पहचान हो गई है। युवती रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर गांव निवासी स्व. मंटू चौबे की पुत्री तान्या कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई। युवती शहर के सिविल लाइंस में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। गुरुवार की देर रात वह पैदल गोलंबर की ओर से आ रही थी। तभी, पीछे से आ रही तेज गति की वाहन की चपेट में आ गई थी। हादसे में युवती की मौके पर हो मौत गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल औद्योगिक थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। काफी देर तक युवती की पहचान नहीं हो पा रही थी। अंत में युवती की पहचान हो पायी। देर रात युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.