Buxar News: सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। एनएच 120 पर नावानगर पीएनबी बैंक के सामने हुई सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। जिसके पैर में फ्रैक्चर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना तराव गांव निवासी संतोष कुमार साह के रूप में हुई। रविवार की शाम चार बजे बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी पीएनबी बैंक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.