बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, खनन, लोक शिकायत व लोक सेवा अधिकार से संबंधित बैठक की गई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के अनुपालन व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण व परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जमीन विवादों के समयबद्ध निष्पादन व संबंधित पक्षों की समस्याओं के नियमानुसार करने का निर्देश दिया। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने व सुरक...