Buxar News: सड़क में उभर आए गढ्ढे से लोग परेशान
बक्सर, जुलाई 1 -- Buxar News: नावानगर। एनएच 120 स्थित बासुदेवा से भदार गांव तक जाने वाली तीन किलोमीटर लम्बी सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क में उभर आए गड्ढों से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भदार के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने से एक साल के बाद ही सड़क टूटने लगी थी। जिसके बाद संवेदक द्वारा दो बार सड़क की मरम्मत की गई। लेकिन मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति किए जाने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.