Buxar News: सड़क पर टुकड़ा डालने के बाद भी जलजमाव से परेशानी
बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-04 के लिए चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के चंदा पंचायत अंतर्गत यादव टोला मठिया में सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी अभी पूरी तरह दूर नहीं हुई है। कृष्णाब्रह्म से चंदा होते हुए भरियार जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव वाले हिस्से में टुकड़ा डालकर रास्ते को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन में लोगों को कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से पैदल चलने के साथ साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीण वृदाबचन यादव, गोपाल यादव, बच्चन यादव, सजन यादव, अवधनाथ यादव एवं कृष्णा कुमार यादव ने बताया कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.