बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: पेज चार के लिए -- चौसा, एक संवाददाता। अत्यंत व्यस्त बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नगर पंचायत के तीन वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर सड़क पर पैदल आने-जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सड़क सुरक्षा की मांग डीएम साहिला को दिए गये ज्ञापन में वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, आनन्द रावत और समाज सेवी शैलेश कुशवाहा ने बताया कि बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर स्थित वार्ड संख्या 4, 9 और 10 के पास सड़क पार करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। इन जगहों पर बाजार, बैंक और बालिका मध्य और उच्च विद्यालय स्थित होने के कारण प्रतिदिन स्कूल जाने वाली बालिकाओं सहित आम नागरिकों की हमेशा आवाजाही रहती है। इन जगहों पर सड़क पार करने के लिए कोई यातायात सुरक्षा संकेतक नहीं होने के कारण...