बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- चौगाईं। मुरार थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भरचकिया गांव निवासी स्वर्गीय बोदल सिंह के 44 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह अपने एक रिश्तेदार को बगेन चौराहा छोड़ने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी मुरार-बंजरिया गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। अचानक सामने आए जानवर को बचाने के लिए उन्होंने बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क...