Buxar News: सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, बनारस में चल रहा इलाज
बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के किला मैदान के पास सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज बनारस स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं धक्का मारने वाले बाइक को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है। लक्ष्मण सिंह रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित मेदनीपुर गांव निवासी जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रह रहे है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बहू विनीता देवी पति पवन सिंह किला मैदान के पास सब्जी खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने उनकी बहू को टक्कर मार दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बनारस ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.