बक्सर, अगस्त 16 -- Buxar News: अनोखा नगर के जासो रोड में रविवार को जन सुराज के नेताओं ने किया प्रदर्शन एक महीने के भीतर निर्माण शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की दी धमकी फोटो संख्या- 25, कैप्सन- रविवार को जासो रोड में जलजमाव में बैठे जनसुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि।

प्रदर्शन का आयोजन गोलंबर से जासो व नदांव होते हुए डुमरांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के खिलाफ रविवार को जन सुराज पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। जासो स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर बने गड्ढों में जमे बारिश के पानी के बीच बैठकर पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे तक सांकेतिक मौन धरना दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी धरने को समर्थन दिया और सड़क की स्थिति पर आक्रोश जताया।

विधायक पर आरोप जिलाध्यक्ष ने सद...