बक्सर, अगस्त 4 -- Buxar News: पेज-04 के लिए गंगौली गांव में धूम-धाम से संपन्न हुआ हरिकीर्तन समारोह हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से गांव का वातावरण भक्तिमय फोटो संख्या:-07, कैप्सन :- मंगलवार को हरिकीर्तन में शामिल होते ब्रह्मपुर विधायक शंभु नाथ यादव सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास की पहली सोमवारी पर आयोजित 24 घंटे का हरिकीर्तन मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया।

हरिकीर्तन का आयोजन दो दिनों तक पूरा गांव हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन से गुंजायमान रहा। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति संपन्न कराई गई, जिसके बाद देर शाम तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। हरिकीर्तन के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

विशेष पूज...