Buxar News: शिक्षक नेता के निधन से शोक की लहर
बक्सर, जुलाई 20 -- Buxar News: बक्सर। मध्य विद्यालय चुरामनपुर के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षक नेता लालबाबू मिश्रा के निधन की खबर से जिले के शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शिक्षक नेता मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि लालबाबू मिश्रा सरल, मृदुभाषी और शिक्षक हितैषी व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते थे तथा आंदोलनों में भी सक्रिय सहयोग देते थे। वहीं, मध्य विद्यालय तिवारीपुर के प्रधानाध्यापक गिरीश पांडेय ने कहा कि दिवंगत शिक्षक शिक्षकों के हितों के प्रति सदैव सजग रहते थे और शोषण के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाते थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: शिक्षक नेता लाल बाबू मिश्र का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक शोक व्यक्त करने वालों में विजय कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.