बक्सर, अक्टूबर 29 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने रोहतास जिले के नासरीगंज से बरामद किया है। बरामद युवती ने पुलिस को दिए बयान में खुद को बालिग बताते हुए शादी कर लेने की बात कही है। फलस्वरुप पुलिस ने उसका बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को नासरीगंज से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। बता दें कि दो दिन पूर्व युवती घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद उसके भाई ने नाबालिग बताते हुए सासाराम निवासी दो लोगों के खिलाफ शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यु...