Buxar News: शहर में आवारा पशुओं का बढ़ा आतंक, बढ़ी परेशानी
बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर में इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लोगों में भय का माहौल है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन के दौरान सतर्क रहना पड़ रहा है। शहर के गोला रोड, चौक रोड सहित विभिन्न इलाकों में आवारा पशुओं के इधर-उधर घूमने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पशुओं के झुंड के बीच से गुजरने में राहगीर भी असहज महसूस करते हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.