बक्सर, अगस्त 14 -- Buxar News: फोटो संख्या 11 कैप्शन - शुक्रवार को गौशाला में गायों के लिए शरीर के बराबर तुलादान करती निर्मला मानसिंहका। बक्सर। गायों की सेवा और गौ-संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री आदर्श गौशाला में तुलादान की नई पहल की गई। इस दौरान निर्मला देवी मानसिंहका और विमला देवी डोकनिया, भागलपुर द्वारा अपने शरीर के वजन के बराबर गायों के आहार के लिए सामग्री का तुलादान किया गया। तुलादान में चोकर, खली, अनाज और गुड़ सहित विभिन्न खाद्य सामग्री का उपयोग किया गया। दान की गई सामग्री को गौशाला में पल रही गायों के आहार के लिए समर्पित किया गया। आयोजन के दौरान गौसेवा और पशु संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...