बक्सर, जुलाई 18 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर डुमरांव की ओर से शराब लेकर आ रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने जब बाइक की तलाशी ली तो झोले में छिपाकर रखे गये दस लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए धंधेबाज की पहचान सिकरौल लख निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र धनोज कुमार के रूप में हुई है। जबकि फरार धंधेबाज की पहचान उसी गांव का रहने वाला राशन प्रसाद के पुत्र रामबाबू प्रसाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरानसराय चौक के समीप अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाज की नजर पुलिस पर पड़ी। पुलिस को देखते ह...