Buxar News: शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 29 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10 टेट्रा पैक शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान नोनियापुरा गांव निवासी मुनी देवी के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महिला के कब्जे से 10 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.