बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने चार बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात धनसोई थाना क्षेत्र के छतौना गांव में शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर के बाहर दीवार के पास से एक बोरी में छिपाकर रखा गया विदेशी शराब की चार बोतल के साथ जितेंद्र सिंह, पिता रामसुंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने शराब बेचने की बात स्वीकार की। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपित शराब बेचता था। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...