बक्सर, जुलाई 11 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने बाली और रामनगर हाता गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान सोनवर्षा गांव निवासी गोविंद पासी, डीहरा गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह और मनोज कुमार और रामनगर हाता निवासी कमलेश पासी व बाबुधन पासी के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा पुलिस ने बताया कि बाली और रामनगर हाता के ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर सूचना दिया गया था, कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर दोनो जगहों पर छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लोगों का नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराया गया। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी लोगों को कोर्ट भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...