बक्सर, अगस्त 20 -- Buxar News: पेज:-03 के लिए नावानगर। सिकरौल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान परमेश्वर पुर गांव की मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के समक्ष उपस्थापन कराया गया। पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान अमरदीप यादव ग्राम परमेश्वरपुर डेरा, गुड्डू यादव ग्राम सलेमपुर तथा संजीत कुमार ग्राम राजडीहा थाना डुमरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों का मेडिकल जांच करने के उपरांत उन्हें कोर्ट भेज दिया गया है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...