Buxar News: शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 24 -- Buxar News: नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में केसठ भट्ठा पुल के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। पकड़े गए लोगों की पहचान आथर बाल टोली निवासी धर्मेंद्र तुरहा, जयरामपुर गांव निवासी वकील पासवान, इटाढी थाना के हकीमपुर गांव निवासी मुकेश पासवान तथा शीतल टोला गांव निवासी बीगन राय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान गिरफ्तार सभी लोग शराब के नशे में हंगामा करते पाए गए। जिन्हें पकड़कर थाना लाया गया। जिसके बाद सभी का नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराया गया।जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.