Buxar News: शराब की खेप लेकर निकले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, बाइक जब्त
बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नया भोजपुर थाना पुलिस को रविवार को सफलता मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 11 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही डिस्कवर बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी शिवम कुमार और मो. मुख्तार के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक नंबर बीआर 44 जे 8230 से शराब लेकर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मोहनियां चेकपोस्ट से शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार बताया जाता है कि नया भोजपुर पुलिस को क्षेत्र में शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.