Buxar News: शराबकांड के दूसरे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। बनकट काली मंदिर के समीप घर से 34 कार्टन ऐट पीएम शराब बरामदगी के मामले में डुमरांव पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थानीय निमेज टोला में छापेमारी कर दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिवमुनि प्रसाद के पुत्र डब्लू प्रसाद के रूप में हुई है। वह इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू का छोटा भाई बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब बरामदगी के बाद गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की थी। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई डब्लू प्रसाद के नाम का खुलासा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई मिलकर शराब के अवैध कारोबार में शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.