बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: पेज-05 के लिए फोटो :-08, कैप्सन :- बुधवार को बैजनाथपुर गांव में आयोजित मारूति नंदन यज्ञ में कथा श्रवण करते श्रद्धालु नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ एवं श्रीराम कथा का बुधवार को विधिवत हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा- अर्चना की तथा हवन कुंड में आहुति देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ के अंतिम दिन वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कराया। इस दौरान उच्चारित किए जा रहे वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था।

धार्मिक आयोजन पांच दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रीराम कथा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्या...