बक्सर, अगस्त 25 -- Buxar News: राहत महाराजगंज ग्रिड से जुड़ा डुमरांव, उपभोक्ताओं को मिलने लगी तीस मेगावाट बिजली 80 एमवीए के ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का चल रहा काम, समय लगने की संभावना फोटो संख्या- 02, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव ग्रिड में 80 एमवीए के ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे इंजीनियर।

बिजली आपूर्ति में बाधा डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत महाराजगंज पावर ग्रिड से डुमरांव ग्रिड को जोड़ने के साथ ही डुमरांव के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। शहर सहित अनुमंडल के कुल 13 विद्युत पावर स्टेशनों से बिजली की सप्लाई शुरू हो गई है। सप्लाई शुरू होने के साथ ही बड़ी आबादी ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी तक 80 एमवीए के ट्रांसफार्मर की तकनीकी फाल्ट दुरुस्त नहीं हुआ है। इसे दुरुस्त करने में इंजीनियरों व तकनीशियनों की टीम ज...