बक्सर, अगस्त 25 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में बीते शनिवार को घर पर बैठे एक वृद्ध पर ईंट से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घटना को लेकर पीड़ित शिव शंकर सिंह के बयान पर पुलिस ने मंटू साह नामक एक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा। देखते ही देखते आरोपित ने वृद्ध के साथ मारपीट शुरू कर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...