बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन बीडीओ सूरज कुमार सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल, डॉ. वीपीसिंह, बीपीआरओ श्याम बिहारी प्रसाद व सीडीपीओ रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों सहित कुल पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि रक्तदान महादान है, आपके एक दान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। युवा वर्ग को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में बीडीओ,बीपीआरओ सीडीपीओ व स्टाफ नर्स कुमारी राजश्री सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदा...