बक्सर, अगस्त 10 -- Buxar News: अहिरौली मोड़ पर लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी गई चिकित्सा फोटो संख्या- बक्सर, निज प्रतिनिधि। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवरियों की सेवा व सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने अहिरौली मोड़ पर निःशुल्क चिकित्सा एवं कांवरिया सेवा शिविर लगाया था। शिविर का शुभारंभ शाम चार बजे किया गया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वामित्र सेना के सनातनी कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई। सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा ...