Buxar News: विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार जख्मी
बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के फागु टोला मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पक्ष के अभय कुमार ने पुलिस को दिए गए आवेदन में करीब छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है तो वहीं दूसरे पक्ष के मुन्ना सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह ने करीब नौ लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.