बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए फोटो संख्या :-06, कैप्सन :- सोनवर्षा मध्य विद्यालय के समीप जलजमाव से छात्रों की बढ़ी परेशानी नावानगर , एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सोनवर्षा प्राथमिक विद्यालय के आगे खाली पड़े जमीन में हुई जलजमाव से छात्र व शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव से कठिनाई जलजमाव के चलते विद्यालय आते व जाते समय छात्र व शिक्षकों को गंदे पानी को लांघ कर जाना पड़ता है। कभी - कभार छोटे बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। गांव में जाने का भी यह रास्ता होने के चलते मुहल्ले के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि स्कूल के समीप इस खाली पड़े जमीन एक तरफ तलाब है, जिसका पगडंडी ऊंचा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सड़क व स्कूल का भवन होने से पानी का निकासी नही होता है। ...