बक्सर, अक्टूबर 13 -- बक्सर में विजयादशमी उत्सव Buxar News: पेज चार पर फ्लायर ---- संगठित नगर के सिविल लाइंस स्थित भूमिहारी मैदान पर मना विजयादशमी उत्सव लगभग 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया अनुशासित पथ संचलन फोटो संख्या- 09, कैप्सन- मंगलवार को सिविल लाइन स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते संघ से जुड़े लोग। बक्सर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बक्सर के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित भूमिहारी मैदान में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान करीब 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर अनुशासित पथ संचलन किया। उसके माध्यम से संगठन, एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी ने संघ की स्थापना, उद्देश...