Buxar News: वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में पांच धराएं
बक्सर, अगस्त 6 -- Buxar News: डुमरांव। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर चौक के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत्त पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान नया भोजपुर निवासी मनोज कुमार बिंद व हरिनारायण बिंद, चक्की के सौरव सिंह और पियारा पोखरा के पिंटू कुमार व सुदामा कुमार के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस टीम इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पांचों आरोपित नशे की हालत में पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.