Buxar News: वाहन के धक्के से ब्रह्मपुर मंदिर में पूजा करने आ रही मासूम की मौत
बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ------- ब्रह्मपुर। तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृष्णाब्रह्म थाना के बड़की ढ़काइच गांव निवासी सुमेश पाल की पुत्री सुरेशा कुमारी शुक्रवार को अपनी दादी के साथ ऑटो पर सवार होकर यहां बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने आ रही थी। चौरस्ता से पहले बक्सर रोड में एक पेट्रोल के पंप के पास अभी वह ऑटो से उतरकर कुछ दूर आगे गई ही थी कि तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.