Buxar News: वरीय उप समाहर्ता ने चक्की प्रखंड का औचक निरीक्षण किया
बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- चक्की, एक संवाददाता। वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार ने शनिवार को चक्की प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ कार्यालय, मनरेगा भवन सहित प्रखंड कार्यालय परिसर में बने जीविका भवन का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कार्यालय के कार्यो की जानकारी ली। मनरेगा भवन के निरीक्षण के दौरान वरीय उप समाहर्ता ने बगल में ही जीविका भवन बन रहा है उसका भी निरीक्षण करते हुए पूछा कि अधूरा क्यों है। वही, मनरेगा पीओ राजीव सिन्हा ने बताया कि भवन के निर्माण में करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विभाग की ओर से अब तक मात्र दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण के दौरान अमित कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.