Buxar News: लो वोल्टेज से परेशान हैं चौसा गोला और बनारपुर के लोग
बक्सर, जुलाई 27 -- Buxar News: पेज चार के लिए -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित अखौरीपुर गोला और प्रखंड के बनारपुर गांव के लोगों को इन दिनों लो वोल्टेज की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा और एसी नहीं चलने के कारण लोगों को इस उमसभरी गर्मी के दिन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। चौसा गोला और बनारपुर गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति होने के बावजूद कम वोल्टेज की सप्लाई की जा रही है। इसकी वजह से इसका फायदा नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन सुबह चार बजे से लेकर रात दस बजे तक लो वोल्टेज होने से कुलर, पंखा, फ्रिज और एसी इत्यादि नहीं चल रहा है। वहीं घरों में पानी के लिए सबमर्सिबल चलाना भी मुश्किल साबित हो रहा है। लोगों ने बिजली कंपनी से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.