बक्सर, अक्टूबर 9 -- अरियांव में पानी की सप्लाई ठप Buxar News: पेज पांच के लिए ---- परेशानी तकनीकी खराबी से अरियांव में पंद्रह दिनों से पानी की सप्लाई बंद तकनीकी खराबी से ब्रस्ट किया इंसुलेटर, बदला जा रहा ट्रांसफार्मर डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के अरियांव गांव के पानी टंकी के समीप के ट्रांसफार्मर पर लोड देते ही शुक्रवार को इंसुलेटर ब्रस्ट कर गया। इंसुलेटर ब्रस्ट करते ही बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इसके साथ ही पानी की सप्लाई मिलने की उम्मीद पर पानी फिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि अरियांव पानी टंकी के समीप लगे ट्रांसफार्मर से पूरे गांव को पानी की सप्लाई मिलती हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पंद्रह दिन पहले ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे गांव में पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। पानी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण सबसे अधिक ...