बक्सर, अक्टूबर 15 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को डीएम साहिला ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की। इस दौरान कुल 16 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 15 लोक शिकायत अधिकार निवारण व 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 07 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता रवि बहादुर, डीईओ इंद्र कुमार कर्ण व अन्य समेत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीडीओ सिमरी, सीओ बक्सर, राजपुर, डुमरांव, चौगाई व केसठ उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...