बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: सिमरी। थाना क्षेत्र के एकौना गांव में लावारिस हालत में खड़ी एक चारपहिया वाहन से 111 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया, जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस शराब तस्करों का पीछा कर रही थी। पुलिस को पीछे आता देख धंधेबाज एकौना गांव की बंसवाड़ी में वाहन छिपाकर फरार हो गए। इसी बीच सिमरी पुलिस को बंसवाड़ी में लावारिस वाहन खड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन की तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान वाहन से 111 लीटर शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: विद्यापीठ चौक के पास लक्जरी वाहन से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन और शराब को थाने लाया गया है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर...