बक्सर, जुलाई 20 -- Buxar News: चक्की। प्रखंड क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने के बाद धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है। किसान सुबह से ही अपने खेतों में लगे हुए थे। किसान कृष्णा कुमार, रविशंकर चौधरी, अनिल कुमार व लालबाबू चौधरी ने बताया कि समय पर हुई बारिश से फसल के अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे धान के साथ अन्य खरीफ फसलों की बुआई भी आसान हो गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी में आएगी तेजी किसानों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान की खेती बेहतर होगी और अच्छी उपज मिलन...