बक्सर, अगस्त 27 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- मातम मौत की घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया बातचीत कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मण डेरा दियारा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बिजली करंट लगने से 54 वर्षीय नन्हू यादव की मौत हो गई।

मामला मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण डेरा निवासी नन्हू यादव गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बधार स्थित अपनी झोपड़ीनुमा जगह पर मोटर चालू कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि मौके पर ही मौत हो गई। नन्हू यादव अपने पीछे दो पुत्र रवींद्र यादव और गोविंद यादव ...