बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर। जिले में लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में एसपी शुभम आर्य ने शुक्रवार को नगर थाने के कामकाज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी ने आपराधिक मामलों की केस डायरी, अनुसंधान की प्रगति और अभिलेखों का बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। अनुसंधान साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। कहा कि चार्जशीट दाखिल करने में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच में कोताही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी...