बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: बक्सर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02-03 से पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी और पूछताछ के दौरान युवकों ने यात्रियों से मोबाइल चोरी की बात को स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान चंदन कुमार, पिता विश्वनाथ वर्मा, ग्राम गोगरा, थाना औद्योगिक, शहाबुद्दीन खान उर्फ बोड़ा, पिता इस्राफील, ग्राम पश्चिम मोहल्ला, नया भोजपुर, तथा मो. मुराद खान उर्फ मुन्ना, पिता जैनुलआबेदीन, ग्राम चकवा, थाना धनगाई जिला आरा के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...